{"_id":"7cbea83310659bca00e77439b87bd97e","slug":"allahabad-news-hindi-news-949","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित हो लौटे महापौर, नगर आयुक्त का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित हो लौटे महापौर, नगर आयुक्त का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए बेहतर प्रदर्शन पर दिल्ली में सम्मानित होकर लौटीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय का मंगलवार को इलाहाबाद जंक्शन पर जोरदार स्वागत हुआ। सुबह ब्रह्मपुत्र मेल से जंक्शन पहुंचीं महापौर और नगर आयुक्त के स्वागत में पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुटे। ट्रेन से उतरते ही उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की ओर से किए गए बेहतर प्रदर्शन पर इलाहाबाद को इस श्रेणी में प्रदेश को पहला स्थान मिला। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने महापौर और नगर आयुक्त को स्मृति चिह्न के रूप में गांधी प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। सुबह ट्रेन के जंक्शन पर आने के पहले ही पार्षद निजामउद्दीन, राजेश निषाद, राजू शुक्ला, नंद लाल निषाद, शम्स तवरेज, गुड्डी यादव, अकीलुर्रहमान, अब्दुल समद, नीरज गुप्ता, राजू निषाद, सुमन शुक्ला, गिरधारी सिंह आदि प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। महापौर और नगर आयुक्त का स्वागत कर पार्षदों ने कहा कि इनके प्रयास से इलाहाबाद का सम्मान बढ़ा है।