फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक

Tue, 16 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर घूमते आवारा कुत्तों के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। कई सड़कों पर कुत्तों के कारण परेशान ज्यादा बढ़ गई है। खासकर रात में सड़क से वाहनों के गुजरने पर कुत्तों का झुंड तेजी से उसके पीछे दौड़ता है और हमला करने का प्रयास करते हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालांकि नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलता है लेकिन इन पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। उधर, निगम के पशुधन विभाग ने आवारा कुत्तों की नसबंदी की भी योजना तैयार की है।
विज्ञापन


कीडगंज, बाई का बाग, रामबाग, मुट्ठीगंज, जानसेगंज से लेकर सिविल लाइंस, कटरा, कर्नलगंज, ममफोर्डगंज आदि मोहल्लों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते हैं। दिन में आराम फरमाने वाले यह कुत्ते अंधेरा होते ही सड़क, गलियों में नजर आने लगते हैं। कीडगंज, कोठापार्चा, मुट्ठीगंज समेत पटरी पार पुराने मोहल्ले की सड़कों कुत्तों का आंतक ज्यादा है। इन मोहल्लों की सड़कों पर देर रात में वाहन चालकों का निकलना मुश्किल होता है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए। सड़कों पर घूमते कुत्ते किसी वाहन की गुजरने पर उसके साथ-साथ तेजी से दौड़ते हैं और वाहन चालक पर हमले का प्रयास करते हैं। कई बार इसकी वजह से वाहन चालक लड़खड़ा कर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोट आती है।
विज्ञापन


कीडगंज में शंकर लाल भार्गव मार्ग पर रविवार रात में कुत्तों के झुंड के हमले से एक वाहन चालक गिरकर घायल हो गया। पशुधन अधिकारी डॉ.धीरज गोयल का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। पुराने शहर में शहर में भी बुधवार से अभियान चलाया जाएगा। बताया कि कुत्तों की नसबंदी पर काफी खर्च होना है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed