{"_id":"2295ac1a3aefb2c6f607a7943830adb7","slug":"allahabad-news-hindi-news-942","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्म भूमि पर आतंकी हमले का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्म भूमि पर आतंकी हमले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्म भूमि पर हुए आतंकी हमले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने आरोपी आशिफ इकबाल उर्फ फारुख के इलाज कराए जाने में की जा रही हीला हवाली को गंभीरता से लेते हुए जेल अधीक्षक नैनी, जेल डाक्टर और आरआई को कोर्ट में उपस्थित होकर कारण बताने का आदेश दिया है।
अभियोजन के एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि जेल में बंद आरोपी आशिफ इकबाल ने इलाज और अन्य के बारे मेें अर्जी दी थी जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया था। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन की ओर से पत्र देकर सूचित किया गया कि आरआई पुलिस बल उपलब्ध नहीं करा रही है, जिससे बंदी का इलाज नहीं कराया जा सका है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों अधिकारियों को जिला कोर्ट में 17 फरवरी 2016 को दस बजे उपस्थित होकर कारण बताने को कहा है।
अभियोजन की ओर से बताया गया है कि सोमवार को जेल में हुई सुनवाई में फैजाबाद पुलिस ने तीन बंडल माल खोखा कारतूस आदि पेश किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी 2016 को नैनी जेल परिसर में होगी ।