{"_id":"1b023dd161b79644655eac4d4323e665","slug":"allahabad-news-hindi-news-924","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में राष्ट्रविरोध गतिविधि की खिलाफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में राष्ट्रविरोध गतिविधि की खिलाफत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधि पर छात्र संगठनों का विरोध तेज हो गया है। छात्रों ने इस मुद्दे पर राजनीति करने पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संपूर्ण युवा क्रांति की चंद्रशेखर आजाद पार्क में रविवार को हुई सभा में छात्रों ने इस गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्र नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह ने कहा कि देश द्रोहियों के किसी मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
सभा के बाद छात्र जुलूस बनाकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। हालांकि तब तक गृहमंत्री वहां से निकल चुके थे। सभा और जुलूस में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, मयंक राय, विक्रांत सिंह, प्रदीप उपाध्याय, चंद्रोदय नारायण सिंह, श्याम नारायण सिंह आदि शामिल रहे। छात्र स्वंतंत्रता संघर्ष के बैनर तले छात्राें ने अफजल गुरु, कृष्ण कुमार कन्हैया का पुतला दहन किया। उन्होंने राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन करने वालों में सौरभ जायसवाल, मो.जाविर, शिवम सिंह, शिवम दुबे, अंशर मलिक आदि शामिल रहे।
प्रगतिशील स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने इस घटना पर शुरू राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रविवार को हुई बैठक में छात्रों ने इस मुद्दे पर सत्तापक्ष समेत अन्य राजनीतिक नेताओं के बयानबाजी की भर्त्सना की। बैठक में अंबुज मौर्य, सौरभ सिंह, रजत कुमार, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एआईडीएसओ की झरना मालवीय ने भी जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे की भर्त्सना की है। साथ में उनका यह भी कहना है कि एआईडीएसओ का इस तरह के आयोजनों से कभी कुछ लेना-देना नहीं रहा है लेकिन कुछ लोग इस बहाने सभी वामपंथी संगठनों के खिलाफ छात्रों में नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बिना पूरी जांच के पुलिस कार्रवाई के विरोध की भी घोषणा की।