फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सांसद धर्मेंद्र के कार्यक्रम का तीव्र विरोध, अनशन

Sun, 14 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के कार्यक्रम का तीव्र विरोध शुरू हो गया है। एसएसएल तथा हालैंड हाल के विद्यार्थियाें पर एफआईआर के विरोध में छात्रसंघ के तीन पदाधिकारियों समेत कई छात्र नेताओं ने छात्रसंघ भवन पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है। पीसीएस में दो अतिरिक्त अवसर की मांग को लेकर भी प्रतियोगियों ने सांसद के घेराव की घोषणा की है।
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन में वर्तमान परिपेक्ष्य में छात्र नेतृत्व की चुनौतियां विषय पर सोमवार को गोष्ठी आयोजित होगी। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह आयोजक हैं। कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे, लेकिन विश्वविद्यालय में उनके कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में सांसद आदित्यनाथ के शामिल होने का ऋचा ने विरोध किया था। इसके बाद से ही विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों के विरोध की राजनीति शुरू हो गई है। हालांकि अनशन पर बैठे छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू, संयुक्त मंत्री श्रवण जायसवाल, नीरज सिंह, सुधांशु, कौटिल्य आदि सीधे तौर पर सांसद के कार्यक्रम का विरोध नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार की सह पर पुलिस हॉस्टल के विद्यार्थियाें का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन


इसलिए सांसद के कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। छात्रों का एक गुट ऐसा भी है जो सीधे तौर पर कह रहा है कि आदित्य नाथ का नहीं तो किसी और का कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय में नहीं होने दिया जाएगा। इससे परिसर में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति और समाजवादी प्रतियोगी छात्र मंच की संयुक्त बैठक में सांसद के घेराव की घोषणा की गई। प्रतियोगियों का कहना था कि धर्मेंद्र यादव के आश्वासन पर ही उन्होंने पीसीएस में अतिरिक्त अवसर की मांग को लेकर आंदोलन खत्म किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। उनका कहना था कि यदि धर्मेंद्र यादव अतिरिक्त अवसर देने की घोषणा नहीं करते हैं तो तेज आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अनिल यादव, कृष्ण प्रताप सिंह, धर्मेंद्र उपाध्या, बागीश, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा की ओर से भी इसी मुद्दे पर सांसद के घेराव की घोषणा की गई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि अवसर की घोषणा नहीं हुई तो वे मंगलवार से लखनऊ में बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में कौशल सिंह, अनिल उपाध्याय, दिनेश तिवारी, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed