फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

गंगा की अविरलता के लिए लगे बांधों पर रोक

Fri, 05 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
संगम की रेती पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर गंगा की निर्मलता-अविरलता का मुद्दा उठा। माघ मेले में समाधि मठ शिविर में विशिष्ट संन्यासी सम्मान समारोह के दौरान काशी सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने दो टूक कहा, गंगा की अविरलता निर्मलता जरूरी है। उन्होंने कानपुर के वाजिदपुर में अस्थायी बांध बनाकर गंगा को अविरलता को बाधित किए जाने पर चिंता जताई। कहा, गंगा की निर्मलता के लिए इसकी अविरलता जरूरी है जिसके लिए गंगा पर बनने वाले किसी भी तरह से बांध पर रोक लगनी चाहिए। गंगा देशवासियों के लिए जीवनदायिनी है, उसके प्रवाह को बाँधना पाप है।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने गौ हत्या और गौ मांस निर्यात के विरोध में कानून बनाने और उसे क्रियान्वित करने की मांग की। कहा, वर्तमान समाज में संन्यासियों का दायित्व बढ़ गया है। भौतिकवाद के बढ़ते प्रभाव और चकाचौंध भरे दौर में जनता आधुनिक सुख-सुविधाओं को ही प्रमुख लक्ष्य मानकर अंधी दौड़ में है जबकि वास्तविक सुख तो आध्यात्मिक शक्ति जागृति एवं सनातन  धर्म में निहित कर्म और आचरण में है।
विज्ञापन


आज विदेशी व विजातीय शक्तियां भारतीय सनातन संस्कृति को आघात पहुंचाने के प्रयास में जुटी हैं जिससे देश में अशांति, अराजकता, उग्रवाद, गौहत्या, आतंक आदि हावी हो रहा है। ऐसे में संन्यासियों की जिम्मेदारी है कि वे संस्कृति की रक्षा करें। इस अवसर पर गंगा, गौ, गायत्री, गोविंद एवं धर्मरक्षा सामूहिक प्रस्ताव पारित हुआ। दंडीबाड़ा में स्वामी राजेश्वराश्रम के शिविर में हुई संगोष्ठी में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम, अध्यक्ष स्वामी विमलदेवाश्रम, महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम, कोषाध्यक्ष स्वामी शंकराश्रम, प्रकाशदेवाश्रम,राकेश ब्रह्मचारी सहित अनेक दंडी संन्यासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed