{"_id":"4384a2381ff3a31cec7f7081e46badc8","slug":"allahabad-news-hindi-news-726","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती का इंतजार कर रहे बीटीसी पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र जारी करने की दिशा में बाधा खड़ी हो गई है। फार्म भरने से लेकर पांच बार वेबसाइट खोलकर अलग-अलग अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देने के बाद अब सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने एक फरवरी से होने वाली शिक्षक भर्ती काउंसलिंग स्थगित करने के साथ पांच फरवरी से नियुक्ति पत्र देने की सूचना को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। 25 जनवरी को हाईकोर्ट की ओर से 15 जनवरी से आवेदन लेने के शासनादेश के खिलाफ स्थगन आदेश पारित होने के बाद सचिव की ओर से यह निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन