{"_id":"49d0e817732bc1926cb6ea35607c8734","slug":"allahabad-news-hindi-news-724","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीया ने चखा हॉस्टलर्स के हाथों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीया ने चखा हॉस्टलर्स के हाथों का स्वाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी चैनल कार्यक्रम के सिलसिले में आईं सिने अभिनेत्री दीया मिर्जा ने शहर में अपना दूसरा दिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में बिताया। यहां उन्होंने अंत:वासियों के हाथों से बने लजीज व्यंजनों का जमकर स्वाद लिया। अंत:वासियों को उन्होंने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। न्यू रीजेंसी हॉस्टल के मेस में उन्होंने अंत:वासी छात्राओं के साथ वक्त बिताया।
हॉस्टल में होने वाले फूड शो के सभी छात्रावासों में पहले ही नोटिस लगा दी गई थी। शो में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर अंत:वासी छात्राओं का ग्रुप शो एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाकर पहुंची। किसी ग्रुप ने अफगानी पुलाव बनाया था तो किसी ने फरहा। इस सब के बीच उन्होंने अपने फैंस को ऑटोग्रॉफ्स दिए और जमकर सेल्फी और ग्रुपफी ली।
हॉस्टल के बाहर छात्राएं दीया मिर्जा की एक झलक पाने का बेताब रहीं। हॉस्टल कैंपस में जब तक शूटिंग चलती रहीं छात्राओं का जमावड़ा लगा रहा।
इससे पहले दीया मिर्जा ने बरगद के पेड़ के नीचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह का साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने ऋचा सिंह से छात्रसंघ चुनाव के दौरान आईं दिक्कतों के बारे में जाना। हॉस्टल की इंचार्ज डॉ. शबनम हमीद के साथ भी उन्होंने वक्त बिताया। इस दौरान दीया ने कैफी आजमी की नज्म ‘औरत’ सुनाई। इसके बाद उन्होंने कैंपस भी उन्होंने देखा। होटल यात्रिक में शूटिंग के बाद वह बनारस के लिए रवाना हुई।