फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ऊंचाहार एक्सप्रेस

Fri, 29 Jan 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 29 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
 इलाहाबाद से चंडीगढ़ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को प्रयाग स्टेशन के पहले बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि दिन में ढाई बजे के आसपास प्रयाग स्टेशन के पहले छोटा बघाड़ा रेल फाटक बंद था। फाटक से कुछ दूरी पर अचानक एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर आ गया। गनीमत रही कि समय रहते ऊंचाहार एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रैक्टर को देख लिया और ट्रेन रोक दी। इस बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर की सूचना मिलते ही प्रयाग स्टेशन पर हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में रेल सुरक्षा बल ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि अगर ऊंचाहार एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन न रोकी होती तो निश्चित ही ट्रैक्टर से टकराकर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाती। स्थानीय लोगों के मुताबिक फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक्टर रेलवे कॉलोनी की ओर से आने वाले रास्ते से परिसर में प्रवेश कर गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed