फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कटरा बाजार में भी करें नजरें इनायत

Tue, 19 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी का एक आदेश हुआ और मनमोहन पार्क चौराहा पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गया। कर्नलगंज थाने की पुलिस इतनी ज्यादा मुस्तैद है कि वहां पांच दिन से रोड पटरी पर एक भी दुकानें नहीं लगने दे रही लेकिन मनमोहन पार्क से चंद कदम की दूरी पर कटरा बाजार की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कर्नलगंज थाने की पुलिस मुस्तैदी नहीं दिखा रही है। इसका कारण यह हो सकता है कि शायद कटरा बाजार से उच्चाधिकारी न उनके परिवार का कोई सदस्य न गुजरता हो या फिर दुकानदारों की कर्नलगंज थाने में ‘सेटिंग’ हो। तभी को मनमोहन पार्क से अतिक्रमण हटवाने वाले कर्नलगंज थाने के इंस्पेक्टर की नजरें कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने पर नहीं जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम शहर के किसी भी हिस्से में अतिक्रमण हटाता तो उसके बाद वहां दोबारा कब्जा न हो, इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाने की होती है। इस संबंध में हाईकोर्ट का आदेश भी है लेकिन ऐसा कहीं भी नहीं होता, जब नगर निगम अतिक्रमण हटाए और वहां दोबारा कब्जा न हो। तोड़ू दस्ते के जाते ही फिर से रोड पटरियों, सड़कों पर कब्जा हो जाता है। यह भी सच्चाई है कि संबंधित थाने की पुलिस चाह ले तो रोड पटरी, सड़क पर अतिक्रमण हो ही नहीं सकता। इसका ताजा उदाहरण है कटरा का मनमोहन पार्क चौराहा। करीब पांच दिन पहले जिला प्रशासन के एक उच्चाधिकारी सुबह उधर से गुजर रहे थे। सड़क पर लगे जाम में उनकी गाड़ी फंस गई।
विज्ञापन


 साहब को यह नागवार गुजरा और उसी दिन कुछ ही देर में वहां ट्रैफिक  पुलिस के अफसर, कर्नलगंज थाने के इंस्पेक्टर दलबल के साथ पहुंच गए। नगर निगम के तोड़ू दस्ते को भी बुला लिया गया और घंटेभर के भीतर चौराहा के चारों तरफ रोड पटरी पर लगी दुकानें हटा दी। कुछ तोड़ी भी गई। फोटो स्टेट की दुकानों के सामने बना चबूतरा भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं हो सका क्योंकि पुलिस बराबर निगरानी कर रही है लेकिन कटरा बाजार की स्थिति बेहद खराब है। यहां रोड पटरी से लेकर सड़क तक पर कब्जा कर दुकानें लगाई जाती हैं। दोपहर से रात तक सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है।


 पिछले माह नगर निगम ने यहां अतिक्रमण भी हटाया लेकिन कर्नलगंज थाने की पुलिस ने यहां वह मुस्तैदी नहीं दिखाई, जो मनमोहन पार्क के पास दिखाई जा रही है। नतीजा है कि कचहरी रोड से कटरा चौराहा होकर विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह अतिक्रमण के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed