{"_id":"7d1503d25c340c7c73b4c62d2c05c742","slug":"allahabad-news-hindi-news-686","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा राज्यमंत्री के भाई को पूर्व सांसद ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा राज्यमंत्री के भाई को पूर्व सांसद ने दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे झूंसी के न्यायनगर कॉलोनी में रविवार सुबह उर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र उर्फ ललई यादव के भाई अजय यादव से पूर्व सांसद उमाकांत यादव ने गाली-गलौज कर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। दो लक्जरी कार से आए पूर्व सांसद के साथ एक दर्जन असलहाधारी भी थे। घटना उस समय हुई जब पीडब्ल्यूडी में सहायक अभियंता अजय यादव अपने घर के बरामदे में बैठे थे। अजय ने मामले की शिकायत झूंसी थाने में की। झूंसी पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
जौनपुर के शाहगंज-खुटहन विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ लल्लई उर्जा राज्यमंत्री हैं। झूंसी के न्यायनगर कालोनी में उनका मकान है। यहां उनके छोटे भाई पीडब्ल्यूडी में सहायक अभियंता अजय यादव और संजय यादव परिवार के साथ रहते हैं। अजय का आरोप है कि वह रविवार सुबह बरामदे में बैठे थे। तभी दो फार्च्यूनर से दर्जनभर असलहाधारी उनके घर पहुंचे। फार्चूनर में पूर्व सांसद उमाकांत यादव भी थे। आरोप है कि पूर्व सांसद अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरे और घर में घुस गए। घर में घुसते ही वे गालीगलौज करने लगे। विरोध पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
अजय के भाई संजय यादव का आरोप है कि शोरगुल सुनकर वह भी बाहर आए और विरोध किया जान से मारने की धमकी देते हुए पूर्व सांसद साथियों के साथ कार में बैठकर चले गए। सूचना पाकर इंस्पेक्टर झूंसी आरडी यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सहायक अभियंता की तहरीर पर पूर्व सांसद उमाकांत यादव और उनके दस-बारह अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ धारा 147 व 506 में रिपोर्ट दर्ज की है। इंसपेक्टर झूंसी आरडी यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम के पीछे चुनावी रंजिश की वजह बताई जा रही है।