फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मौनी अमावस्या पर होगा कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

Mon, 18 Jan 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 18 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दिन और उसके आसपास की तिथियों में रेलवे ने कई ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की तैयारी की है। रेलवे ने दारागंज, झूंसी समेत आसपास के कई स्टेशनों पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। इसके अलावा वाराणसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की भी तैयारी की है। प्रयाग से फैजाबाद रूट पर भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या का स्नान पर्व आठ फरवरी को है। जिला प्रशासन ने इस स्नान पर्व पर 80 लाख श्रृद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। मौनी अमावस्या पर काफी संख्या में श्रृद्धालु देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचते हैं। इसमें से अधिकांश ट्रेन से ही इलाहाबाद आते हैं। इन श्रृद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने के साथ ही कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आसपास के स्टेशनों पर भी करने का निर्णय लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इलाहाबाद जंक्शन पर ही श्रृद्धालुओं की भीड़ एकत्र न हो।
विज्ञापन


 आठ फरवरी को गाड़ी संख्या 19063 दानापुर एक्सप्रेस, 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह, 15560 जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे ने इलाहाबाद सिटी (रामबाग), दारागंज एवं झूंसी में करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19064 दानापुर-उधना एक्सप्रेस भी आठ फरवरी को इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद-दानापुर, 12334 इलाहाबाद सिटी-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस का ठहराव उक्त तिथि में इलाहाबाद सिटी एवं  माधोसिंह के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों एवं गाड़ी संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस, 12561 स्वतंत्रता सेनानी, 19421 अहमदाबाद-पटना का ठहराव भी माधोसिंह से इलाहाबाद सिटी के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर आठ फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चौरीचौरा एक्सप्रेस में दो जनरल कोच और इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह पैसेंजर में भी तीन अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाने का फरमान रेलवे ने जारी किया है। अमावस्या के मौके पर इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह के बीच रेलवे ने पांच फरवरी से आठ फरवरी तक तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed