{"_id":"231e981deef2c75692e3a3e2d50e3627","slug":"allahabad-news-hindi-news-557","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता पर हमले के बाद कोचिंग संचालक के घर पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेता पर हमले के बाद कोचिंग संचालक के घर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार को जगराम चौराहे के पास स्थित एक कोचिंग संचालक के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। जिसके चलते जगराम चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ा। तभी सूचना मिली की सैकड़ों की संख्या में छात्र कर्नलगंज थाने पर हंगामा कर रहे है। हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप था कि कोचिंग संचालक ने छात्रनेता पर जानलेवा किया है। पुलिस छात्रनेता की तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी कोचिंग संचालक का आरोप है कि छात्रनेता समर्थकों ने रंगदारी न देने पर उनके घर पर हमला किया और मारपीट की झूठी कहानी गढ़कर थाने पर हंगामा किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में रहने वाले आदित्य कुमार राय उर्फ गोलू ने छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी था। जगराम चौराहे के पास स्थित द स्पीड कोचिंग के संचालक वसीम ने छात्रनेता के खिलाफ रंगदारी न देने पर जानलेवा हमले, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। इस बात को लेकर छात्रनेता और कोचिंग संचालक के बीच खुन्नस चल रही थी। छात्रनेता आदित्य राय उर्फ गोलू का आरोप है कि मंगलवार दोपहर वह कचहरी के पास खड़े थे। तभी कोचिंग संचालक ने अपने साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला किया।
गोलू ने हमले की जानकारी अपने साथियों को दी तो वह भड़क गए। वे कर्नलगंज थाने का घेराव करने के लिए निकले। तभी कर्नलगंज पुलिस को सूचना मिली की जगराम चौराहे के पास कोचिंग संचालक के घर और कोचिंग पर कुछ लोग तोड़फोड़, पथराव कर रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज पुलिस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
हमलावरों को दौड़ाया तो वे भाग निकले। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की सैकड़ों की संख्या में छात्र थाने पर हंगामा कर रहे हैं। थाने में छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के हंगामे को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार भी मौके पर आ गए। भारी पुलिस बल देखकर छात्र कुछ ठंडे पड़े। पुलिस छात्रनेता की तहरीर पर कोचिंग संचालक वसीम, सौम्य शुक्ला, अभिषेक शुक्ला समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।