फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

त्यागी संतों की साधना स्थली है खाक चौक

Tue, 05 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
माघ मेला क्षेत्र का खाक चौक भले ही आज विवादों के कारण चर्चित है। लेकिन इसकी पहचान त्यागी संतों की साधना से है। त्यागी संतों द्वारा अग्नि साधना की शुरूआत यहीं से होती है। गुरु से धूना दीक्षा पाकर शिष्य तपस्या आरंभ करते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में त्यागी संत अग्नि तपस्या यानी धूना उठाएंगे। मकर संक्रांति का स्नान कर देश भर से संत धूना दीक्षा के लिए खाक चौक के मुकामी महंतों के शिविरों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पंच अग्नि, सप्त अग्नि, द्वादश अग्नि, चौरासी अग्नि, कोटि और कोटि खप्पर साधना पूरी करने के उपरांत ही गुरु का दर्जा पाने के लिए खाक चौक में साधना करने के लिए आने वाले संतों को अग्नि स्नान के अलावा बारिश में खुले में रहना और जाड़े में जल तपस्या भी करनी होगी।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर कपिलदेव दास नागा बताते हैं कि 18 साल तक चलने वाली साधना का हर पड़ाव तीन साल का है। जिसने इस साधना को पूरा कर लिया है वही धूना दीक्षा देने का अधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खाक चौक की भूमि का आवंटन मेला प्रशासन द्वारा सीधे संतों को किए जाने से नाराज माधोदास का धरना मंगलवार को जारी रहा वहीं मुकामी संत शिविर लगाने में व्यस्त रहे। संतों का कहना है कि शिविर पूरा होने के साथ ही अन्नक्षेत्र शुरू हो जाएगा। महामंत्री सतुआबाबा संतोषदास के मुताबिक गंगा पूजन, यज्ञ हवन भंडारा के अतिरिक्त रासलीला, रामलीला का आयोजन मकर संक्रांति से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed