फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

स्वरूपानंद को मिली ज्योतिष्पीठ की जमीन

Wed, 30 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
ज्योतिष्पीठ का स्वामित्व तय होने के बाद प्रशासन ने बुधवार को माघ मेले में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की जमीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को आवंटित कर दी। जमीन के साथ पीठ के नाम पर मिलने वाली सुविधाएं भी स्वरूपानंद सरस्वती के खाते में आ जाएंगी। भूमि आवंटन के दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। मेला प्रबंधक ने उन्हें प्रशासन के फैसले से अवगत कराते हुए जमीन आवंटन को अंतिम रूप दिया। हालांकि वासुदेवानंद सरस्वती के समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ज्योतिष्पीठ का स्वामित्व तय होने से पहले माघ मेले के त्रिवेणी मार्ग पर ज्योतिष्पीठ के नाम पर वासुदेवानंद सरस्वती को 200 गुणा 200 वर्ग फीट और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को 200 गुणा 160 वर्ग फीट जमीन मिलती थी। कोर्ट के निर्णय के बाद ज्योतिष्पीठ का स्वामित्व शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के पक्ष में चला गया।
विज्ञापन

बता दें, माघ मेले से पहले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मेला प्रशासन को पत्र जारी कर वासुदेवानंद सरस्वती को ज्योतिष्पीठ के नाम पर मिलने वाली जमीन पर दावा किया था। मामला विवादित और पेचीदा था, सो डीएम ने इस पर विधिक राय ली। मुख्य स्थायी अधिवक्ता से मिली सलाह के बाद प्रशासन ने वासुदेवानंद सरस्वती की जमीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया, जहां मेला प्रबंधक सुशील चौबे ने उन्हें प्रशासन के फैसले से अवगत कराया और इसके बाद जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की जमीन का क्षेत्रफल बढ़कर अब 400 गुणा 160 वर्ग फीट हो गया है। इसके अलावा जमीन पर स्विस कॉटेज सहित जो अन्य सुविधा मिलती थीं, वह भी अब स्वरूपानंद सरस्वती को मिलेंगी। प्रशासन के निर्णय पर विरोध जताते हुए वासुदेनानंद सरस्वती के प्रवक्ता ओंकारनाथ त्रिपाठी ने कहा कि इस मसले पर बुधवार को कमिश्नर राजन शुक्ला से फोन पर बात हुई है, उन्होंने बृहस्पतिवार को मिलने का वक्त दिया है। वासुदेनानंद सरस्वती के प्रतिनिधियों ने कमिश्नर से वार्ता और उनके स्तर से आदेश जारी होने तक भूमि आवंटन रोकने की मांग की थी लेकिन प्रशासन नहीं माना। इस मसले पर कमिश्नर से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed