{"_id":"181458e91e7c488960a3b2f747cfe41b","slug":"allahabad-news-hindi-news-505","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार कैदी को पकड़ने पुलिस टीम फैजाबाद रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार कैदी को पकड़ने पुलिस टीम फैजाबाद रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन अस्पताल से रविवार रात फरार हुए कैदी की तलाश में पुलिस की एक टीम फैजाबाद रवाना कर दी गई। इसके अलावा आसपास के जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। जेलर बीएस मुकुंद की तहरीर पर फरार कैदी युवराज कोरी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। कैदी की सुरक्षा में लगे जेल पुलिस के सिपाही आलोक दुबे और कृष्ण कुमार के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
पैजाबाद के कुमारगंज थाने के दस्तीपुर का युवराज कोरी को सुल्तानपुर में एक कारोबारी की गोली मार कर हत्या के मामले में 2014 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 21 सितंबर 2014 को उसे सुल्तानपुर से नैनी जेल लाया गया था। सजायफ्ता कैदी युवराज कोरी रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद एसआरएन लाया गया था। रात में वह बाथरूम जाने के लिए निकला और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी आलोक दुबे और कृष्ण कुमार चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर से पुलिस महकमे और जेल में खलबली मच गई। कैदी की तलाश घेरेबंदी की गई।
लेकिन सफलता नहीं मिली। फैजाबाद और सुल्तानपुर के साथ ही आसपास के जनपद की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस की एक टीम कैदी की तलाश में फ्ैजाबाद रवाना कर दी गई। कैदी की तलाश में फैजाबाद और सुल्तानपुर के आधा दर्जन से स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन वह नहीं मिला। जेल पुलिस की भी एक टीम कैदी की तलाश में लगी है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कैदी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई। कई स्थानों पर दबिश दी गई है। लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।