{"_id":"ed59b6b6fed5d1d5de8f07de47091270","slug":"allahabad-news-hindi-news-430","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए ने घर में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए ने घर में फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोविंदपुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात एक सीए ने घर के एक कमरे में पंखे के चुल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। शुक्रवार सुबह पिता बेटे को जगाने पहुंचा तो कमरे में बेटे का शव लटकता देख चीख पड़े। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि मां की मौत से बेटा काफी दु:खी रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।
गोविंदपुर के एलआईजी कॉलोनी के रहने वाले आमोल कुमार रेलवे से रिटायर हैं। उनका बेटा मृत्युजंय घोष(45) सीए था। सालभर पहले आमोल की पत्नी शिप्रा की मौत हो गई। मां की मौत से मृत्युंजय को गहरा सदमा लगा। वह घर में अकेले गुमसुम रहने लगा। नौकरी भी छोड़ दिया। आमोल शुक्रवार सुबह सोकर उठे तो बेटे को जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी आवाज नहीं आई तो रोशनदान से झांक कर देखा।
अंदर कमरे में बेटे को फांसी पर लटकते देख पिता की आंखों से आंसू निकल आए। वह चीख कर रोने लगे तो पड़ोस के लोग पहुंचे। सूचना पाकर शिवकुटी पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शिवकुटी अरविंद तिवारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मां की मौत के बाद से मृत्युंजय बहुत दु:खी रहता था। आशंका है कि इसी सदमे के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। वह पिता के साथ अकेले रहता था। बताया जाता है कि मृत्युंजय की शादी हुई थी। लेकिन पत्नी से भी अलगाव हो गया था।