{"_id":"4a40b5f1d6d1450b754ef8b5c4326d62","slug":"allahabad-news-hindi-news-428","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया वृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले छात्रों में किराया वृद्धि को लेकर गुस्सा थम नहीं रहा है। सलोरी में हुए बवाल की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि शुक्रवार शाम को एक बार फिर बेली, राजापुर, ऊंचवागढ़ी, कटरा और ममफोर्डगंज इलाके में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले छात्र सड़क पर आ गए। दो घंटे तक स्टेनली रोड पर इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे पर नाराज छात्रों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। नारेबाजी कर रहे सैकड़ों छात्र ब्लड बैंक के पास सड़क पर लेट गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ कर्नलगंज मौके पर पहुंचे। किसी तरह छात्रों से बातचीत के बाद ज्ञापन लेकर हटाया। सड़क पर दोनों तरफ लगे जाम से लोग परेशान हुए।
शहर के राजापुर, बेली, ऊंचवागढ़ी, म्योराबाद, नयापुरवा, ममफोर्डगंज और स्टेनली रोड पर किराये पर कमरा लेकर रहने वाले छात्र सैकड़ों की संख्या में शुक्रवार शाम सड़क पर आ गए। छात्रों का आरोप था कि मकान मालिक आए दिन बेतहाशा कमरे का किराया बढ़ा रहे हैं। किराया तो बढ़ा रहे हैं, लेकिन सुविधा नाममात्र की भी नहीं दी जाती है। इससे नाराज सैकड़ों की संख्या में छात्र नारेबाजे करते हुए स्टेनली रोड पर आ गए। छात्रों ने इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। छात्र सड़क पर लेट गए और पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे। चक्काजाम से आवागमन ठप हो गया। छात्रों के बवाल से राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्काजाम की सूचना पर बेली चौकी प्रभारी पवन कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। छात्रों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन छात्र अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। तब मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दी गई। छात्रों के चक्क ाजाम की जानकारी होते ही सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कैंट एमएम अंसारी, एसओ शाहगंज देवेंद्र सिंह, एसओ शिवकुटी अरविंद तिवारी, इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर समेत कई थानों की फोर्स आ गई। सीओ वीरेंद्र कुमार ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाया। तब छात्र एसीएम को ज्ञापन देने के बाद वापस लौट गए। छात्रों के सड़क के हटने के बाद चक्काजाम तो खत्म हो गया लेकिन मौके पर घंटो जाम के हालात बने रहे। जाम में फंसे लोग घंटों परेशान हुए।