{"_id":"2b1ebee716ff2a2d4fe569ac32741aa9","slug":"allahabad-news-hindi-news-419","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पास, पर्व पर घुलेगी केक की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पास, पर्व पर घुलेगी केक की मिठास
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योराबाद की लीला जोसेफ ने मंगलवार को दोपहर में ही क्रिसमस केक और मफींस बनाने का आर्डर दिया था लेकिन उनकी बारी बृहस्पतिवार की दोपहर में आई जब उन्हें आर्डर का केक मिला। चौक के जॉनसन सुबह से ही बेकरी पहुंच गए थे लेकिन रात में वह क्रिसमस केक और कुकीज बनवाकर घर पहुंचे। आर्डर उसी दिन मिल जाए, इसके लिए केक का सामान लेकर उन्होंने सुबह ही बेकरी पर पहुंचकर अपना नंबर लगा दिया था। क्रिसमस करीब है सो शहर की तमाम छोटी-बड़ी बेकरियों पर ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। बेकरियों पर सुबह से लेकर रात तक लोगों का तांता लगा हुआ है।
अपनी पसंद के मुताबिक कोई सामान देकर केक, पेस्ट्रीज, कुकीज बनवा रहा हो तो कोई सीधे आर्डर देने के लिए पहुंच रहा है। बेकरियों दिन-रात बेक के केक में व्यस्त हैं। दिन-रात काम करके एक दिन में कम से कम 30 से 35 परिवारों का आर्डर तैयार किया जा रहा है। बलुआघाट के अलबर्ट कहते हैं, केक और क्रिसमस एक दूसरे के पर्याय हैं, ऐसे में हर मसीही के लिए केक सबसे ज्यादा जरूरी है।
सिविल लाइंस स्थित ईरानी बेकरी के संचालक मोहम्मद शमीम कहते हैं, केक के बेक के लिए बुकिंग का सिलसिला दो माह पहले से ही शुरू हो गया था। बुकिंग से बचे समय में सुबह दिए गए आर्डर का काम होता है। फिलहाल शहर के साथ ही बनारस, मिर्जापुर, भरवारी, रायबरेली आदि जगहों से भी लोग केक, कुकीज बनवाने के लिए जुट रहे हैं।