{"_id":"438eca3fd2431cf0f5d343733e074cbb","slug":"allahabad-news-hindi-news-407","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा में चला जबरदस्त अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा में चला जबरदस्त अतिक्रमण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज में अति संवेदनशील क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूरी करने वाले नगर निगम और एडीए के संयुक्त दस्ते ने मंगलवार को कटरा बाजार में जबरदस्त अतिक्रमण अभियान चलाया। कर्नलगंज थाने से विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा और वहां से कटरा चौराहा होकर कचहरी रोड तक चलाए गए अभियान में बड़ी संख्या में दुकानों के आगे टिन शेड और चबूतरे तोड़े गए। कचहरी रोड पर पटरी पर कब्जा कर बनाई जा रही एक दुकान के आगे का हिस्सा भी गिराया गया। कुछ दुकानों के बाहर लगे एसी और शेड न तोड़ने से भड़के दुकानदारों ने कई बार विरोध और हंगामा भी किया। हालांकि साथ गई कर्नलगंज थाने की पुलिस ने मामला संभाल लिया।
अपर नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, एडीए के जोनल अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त दस्ता दिन में एक बजे कार्रवाई शुरू की। कर्नलगंज में एसबीआई से लेकर विवि मार्ग चौराहा तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में चाट, चाउमीन, मिठाई, चाय, अंडा, पान आदि की दुकानें लगती हैं। दस्ते के पहुंचने के पहले ही सभी दुकानें हटाकर एसबीआई के बगल की गली में रख दी गईं। दस्ते ने गली में जेसीबी भेजकर गुमटी, ठेले, मेज, बेंच आदि ध्वस्त करा दिया। विवि मार्ग चौराहा पर चाय-पान की दुकानें हटवाने के बाद दस्ता कटरा बाजार में दाखिल हुआ। विवि मार्ग चौराहा से कटरा चौराहा के बीच में सड़क के दोनों ओर ज्यादातर दुकानों के आगे टिन शेड और नाले के ऊपर बने चबूतरे तोड़े।
कटरा चौराहा के कुछ पहले एक दुकान के बाहर टिन शेड तोड़ने और उसके ठीक बगल की दुकान के बाहर लगे एसी और शेड को न तोड़ने से व्यापारी भड़क गए। गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा करते हुए अफसरों को घेर लिया और सभी दुकानों के बाहर बराबर से कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसे लेकर दुकानदारों की अफसरों से तीखी बहस भी हुई। हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला संभाला। यहां से दस्ता कचहरी रोड पहुंचा। यहां पैदल चलने के लिए बने पोर्टिकों में कब्जा कर लगने वाली करीब दर्जनभर दुकानें ध्वस्त की गईं। यहीं रोड पटरी पर कब्जा कर बनाई जा रही एक दो मंजिला दुकान के आगे के हिस्से को भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में निगम के अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले, एडीए के जेई, बीआई आरएन आजाद, घनश्याम मिश्रा, प्रमेंद्र जायसवाल आदि शामिल थे।