{"_id":"bd040892557996a2846ea022bc0c09a8","slug":"allahabad-news-hindi-news-402","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में झगड़े के बाद छात्र लापता, कत्ल की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में झगड़े के बाद छात्र लापता, कत्ल की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बेली गांव में एक शादी समारोह में डांस के दौरान हुए झगड़े के बाद रविवार आधी रात से प्रतापगढ़ के सहायक कोषाधिकारी का पुत्र मनीष पटेल लापता है। वह एमए का छात्र है। वे युवक भी लापता हैं, जिनसे उसका झगड़ा हुआ था। उनमें से एक प्रापर्टी डीलर है जिसके दफ्तर में खून के छींटे मिलने से शक है कि लापता युवक का कत्ल कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम को वहां बुलाकर जांच भी की गई। सभी आरोपियों के फरार होने से भी यह आशंका बढ़ गई है। शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने कई जगह छापेमारी की लेकिन एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आया।
मूल रूप से सोरांव में खुशहाल का पूरा गोहरी गांव निवासी पुरुषोत्तम पटेल प्रतापगढ़ जिला कोषागार में बतौर सहायक कोषाधिकारी तैनात हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटियां विद्या, तिरूपति और इकलौता बेटा मनीष उर्फ सत्या (24) है। पुरुषोत्तम शांतिपुरम कॉलोनी फाफामऊ में मकान बनवा रहे हैं। उनका पुत्र एमए फाइनल का छात्र मनीष उर्फ सत्या ही यहां रहकर मकान के निर्माण की निगरानी कर रहा था। वह रविवार रात मातादीन का पूरा गांव निवासी शोभनाथ यादव के बेटे भाई की शादी में शहर के बेली गांव गया था। वहां बारात में डांस के दौरान फाफामऊ इलाके के ही अमन, छोटू, अनूप, गोरे से उसका झगड़ा हो गया था। बाद में उनके बीच शादी के दौरान ही सुलह भी हो गई थी। रात में मनीष अपने दोस्त राजू के साथ मातादीन का पूर गांव में उसके घर चला गया। वहां कुछ देर ठहरने के बाद वह निकल गया। सोमवार सुबह मनीष के दोस्त विकास ने वह एमएमएस देखा जो मनीष ने रात में ही उसे भेजा था। विकास का भी घर शांतिपुरम में मनीष के निर्माणाधीन मकान के सामने है। मनीष ने एसएमएस में लिखा था कि मुझे हमारा किडनैप कर लिया गया है।
मेरा मर्डर कर दिया जाएगा। मनीष का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। विकास ने इस बारे में मनीष के घर में खबर दी तो पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मनीष के दोस्त राजू से पूछताछ की तो उसने शादी में हुए झगड़े और युवकों के नाम की जानकारी दी। सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह ने बताया कि सभी चार आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की गई मगर वे देर रात तक मिले नहीं। इनमें अनूप प्रापर्टी डीलर है। पुलिस ने बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे अनूप के कार्यालय की तलाशी ली तो वहां कुछ जले कागज, कपड़े और खून के धब्बे दिखे। इससे यह शक गहरा गया कि आरोपी युवकों ने रात में मनीष को बुलाकर मार डाला। अनूप के कार्यालय में फोरेंसिक टीम बुलाकर वहां से खून के नमूने जांच की खातिर लिए गए। सीओ का कहना है कि कत्ल का शक है लेकिन अभी इस बारे में ठोस तौर पर नहीं कहा जा सकता है।