फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

चुनावी खुन्नस में कई जगह हिंसक झड़प

Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 प्रधानी चुनाव की रंजिश में सोमवार को भी कई जगह पर हिंसक घटनाओं से खलबली मची रही। यमुनापार के मांडा के कूदर में पराजित प्रत्याशी और समर्थकों ने दूसरे समुदाय के परिवार पर हमला कर दिया। घर में घुसकर लोगों को जमकर पीटा और तोड़फोड़ की। दोनों तरफ से देर तक पथराव भी हुआ। कई लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उधर करछना इलाके में चुनावी खुन्नस में मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


मांडा के कूदर गांव में अबकी कमलाशंकर पटेल को प्रधान चुना गया है। चुनाव में अब्दुल समद को हार झेलनी पड़ी। आरोप है कि हार से बौखलाए अब्दुल समद ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ निर्वाचित प्रधान के समर्थक छत्रधारी तिवारी के घर पर हमला कर दिया। मकान का लोहे का गेट तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने मनीष तिवारी और दयाशंकर तिवारी समेत महिलाओं-बच्चों को बेरहमी से पीटा। दयाशंकर पर कटवासा से हमला किया जिससे सिर फट गया। वह खून से लथपथ हो गया। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग जुटे तो उन पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन


 पड़ोसी जंगबहादुर को भी चोट पहुंची। फिर दोनों तरफ के लोगों के बीच पथराव होने लगा। चुनावी रंजिश में दो गुटों के बीच टकराव की खबर पाकर मांडा समेत कई थानों की पुलिस के साथ एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र भी पहुंच गए। घायल मनीष, दयाशंकर, जंगबहादुर को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दयाशंकर को शहर में सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। गांव में भारी तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने हमले के आरोपियों के घर छापेमारी की लेकिन ज्यादातर पुरुष फरार थे। इस बीच दूसरे गुट के एजाज, कुतुबद्दीन, अब्दुल हक, सोनू समेत पांच लोगों ने देर शाम मांडा थाने जाकर कहा कि उन्हें भी इस घटना में चोट पहुंची है। एसपी यमुनापार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यमुनापार के ही नीबी गांव में भी चुनावी झड़प हो गई। नीबीं के प्रधानी चुनाव में कौशलेश पांडेय और नीतेश कुमार भी उम्मीदवार थे मगर उन दोनों को हार का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सोमवार सुबह कौशलेश ने यह आरोप लगाते हुए नीतेश के घर पर हमला कर दिया कि वह चुनाव न लड़ता तो उसे जीत हासिल हो जाती। इस पर उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई। फायरिंग की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गांव से दोनों तरफ के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed