{"_id":"40867c7416442c4bd21170ba66ec15a0","slug":"allahabad-news-hindi-news-400","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालकों ने की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले पश्चिमी शहर में 108 नंबर एंबुलेंस के चालक और इमरजेंसी पैरामेडिकल से हुई मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने से नाराज 102 नंबर और 108 नंबर एंबुलेंस चालकों ने सोमवार को जमकर आक्रोश जताया और संगम क्षेत्र पर एकत्र होकर हड़ताल कर दी। इससे बीती रात से लेकर सुबह 11 बजे तक दुर्घटना के शिकार और प्रसव के लिए अस्पताल जाने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान 102 और 108 की एक भी एंबुलेंस का संचालन नहीं हो सका।
संगम क्षेत्र पर एकत्र हुए एंबुलेंस चालक और इमरजेंसी पैरामेडिकल ने जमकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गड़ गए। आनन-फानन में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संगम क्षेत्र पहुंच गए। एसपी सिटी राजेश कुमार और प्रशासन के अधिकारियों की बीच हुई बातचीत में चालकों को उनकी सुरक्षा और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद चालकों ने अपनी हड़ताल वापस कर ली।