फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

चार घंटे सड़क पर टहल के लौटा दस्ता

Mon, 14 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 नगर निगम ने अफसरों ने सोमवार को शाहगंज थाना क्षेत्र के नखास कोहना, काटजू रोड और इलाहाबाद जंक्शन के सामने अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूरी की। कार्रवाई के नाम पर भारी पुलिस बल के साथ अफसर करीब चार घंटे सड़क पर टहलते रहे। दो-चार को छोड़कर किसी भी दुकान के आगे नाले पर किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन


अफसर और पुलिस वाले यहां वर्ग विशेष के लोगों की दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शाहगंज थाने के सामने एक दुकान के बाहर टिन शेड खींचने के दौरान भवन का बारजा हिलने पर हंगामा हो गया। हालांकि साथ गई पुलिस ने मामला संभाला। काटजू रोड पर एक पूर्व पार्षद के होटल के बाहर बना पक्का चबूतरा नहीं तोड़ा गया, जबकि उसके बगल में होटल के चबूतरा ध्वस्त कर दिया। उधर, दस्ते के लौटने के बाद दिन में करीब ढाई बजे दुकानें फिर से रोड पटरी पर सज गईं।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम का दस्ता सुबह 11 बजे शाहगंज थाने पहुंचा। यहां भारतीय विद्या भवन के सामने नाले पर कब्जा कर बना चबूतरा तोड़ा। इसी के बगल में एक चबूतरा और तोड़ा गया। इसके बाद दस्ता नखास कोहना चौराहा से कोतवाली की ओर बढ़ा। कोतवाली तक और वापसी में शाहगंज थाने तक अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई। यहां ज्यादातर दुकानों के आगे नाले पर कब्जा कर रैंप और लोहे का ढक्कन लगा मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के पहले दो स्थानों पर रोड पटरी पर बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में ईंट रखी थी। उसे जब्त करने के बजाए हटाने को कहा गया। वापसी में शाहगंज थाने के सामने एक दुकान के बाहर टिन शेड हटाने के दौरान भवन का बारजा हिलने पर लोगों जेसीबी को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। काटजू रोड पर शाहगंज थाने से लेकर सालिग राम जायसवाल चौराहा तक भी सिर्फ खानापूरी की गई। दस्ते के पहुंचने के पहले इलाहाबाद जंक्शन के बाहर सभी दुकानें हट गई। कार्रवाई में मात्र सात गुमटी-ठेले और 12 टिन शेड हटाए गए। पटरी पर जनरेटर रखने पर दो दुकानों से पांच-पांच हजार एवं फ्रिज रखने पर एक से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed