{"_id":"8b4692bf9a7404f0e07d9220d28061dd","slug":"allahabad-news-hindi-news-396","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले में तय होगी राम मंदिर निर्माण की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले में तय होगी राम मंदिर निर्माण की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) माघ मेले में इसकी रणनीति तय करेगी। यह बातें रविवार को विहिप के प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में काशी प्रांत की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कही। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की रणनीति माघ मेले में विहिप की ओर से आयोजित संत सम्मेलन संतों की मौजूदगी में होगी।
कार्यकर्ताओं से कहा कि संत सम्मेलन में देश भर के नामी संत शिरकत करेंगे। इस दौरान अयोध्या में मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पास होगा। मंदिर निर्माण के लिए अगर संसद में कानून बनाने का काम हिंदू सांसदों द्वारा न किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए विहिप कार्यकर्ता घर-घर जाकर हिंदू समाज को जागृत करने का काम करेंगे। बैठक में संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे, रासबिहारी, मुकेश कुमार, शुभ नारायण सिंह, पुनीत वर्मा, अमित पाठक, पवन श्रीवास्तव, विमल प्रकाश, अश्विनी आदि मौजूद रहे।