{"_id":"72ea18a475120ea5c0e05b87474d0e01","slug":"allahabad-news-hindi-news-395","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबरथ, सीमांचल, एनई एक्सप्रेस घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबरथ, सीमांचल, एनई एक्सप्रेस घंटों लेट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह पड़े कोहरे की वजह से कम दूरी की ट्रेनें भले ही समय की पटरी पर लौटनी शुरू हो गई हो लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनें अब भी घंटों देरी से चल रही हैं। रविवार को इलाहाबाद आने वाली लंबी दूरी की तमाम ट्रेनें घंटों विलंबित रही। ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को उनके इंतजार में लंच और डिनर जंक्शन पर ही करना पड़ रहा है। रविवार को प्रयागराज, संगम, नौचंदी आदि कम दूरी की ट्रेनें एक से चार घंटे तक जहां लेट रही तो वहीं सीमांचल, गरीबरथ, नार्थ ईस्ट जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं।
आनंद बिहार से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस आज एक दिन की देरी से इलाहाबाद पहुंची। इसे शनिवार की शाम 4.45 बजे इलाहाबाद पहुंचना था, लेकिन ट्रेन पहुंची रविवार की शाम चार बजे के आसपास। जबकि रविवार वाली सीमांचल के देर रात इलाहाबाद पहुंचने की संभावना रेल प्रशासन ने व्यक्त की। इसी तरह गुवाहाटी से चलकर सुबह 9.40 बजे आने वाली एनई एक्सप्रेस भी रात नौ बजे तक इलाहाबाद नहीं पहुंची थी। इसके अलावा भागलपुर गरीबरथ 22 घंटे, मगध एक्सप्रेस 12 घंटे, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 13 घंटे, मुंबई मेल 10 घंटे, आनंद विहार-हटिया 17 घंटे, बाड़मेर-गुवाहाटी 11 घंटे तक विलंबित रही। इसके पूर्व सुबह संगम तीन घंटे, मथुरा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से इलाहाबाद पहुंची। कई दिन बाद शाम को नौंचदी समय पर और संगम 25 मिनट की देरी से रवाना हुई।