फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

नए अध्यक्ष के सामने भर्ती करना चुनौती

Mon, 20 Jul 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के नए अध्यक्ष लाल बिहारी पांडेय ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अभी तक बतौर कार्यवाहक यह जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. रामवीर यादव से कार्यभार ग्रहण किया। लाल बिहारी पूर्व में यहां सचिव भी रह चुके हैं। इसलिए आयोग की कार्य पद्धति से वह अवगत हैं, लेकिन बदले परिवेश और वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया पूरी करना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


आयोग में वर्षों से कोई भर्ती नहीं हुई नहीं है। पूर्व में दो भर्तियों के लिए आवेदन मांगा गया था, लेकिन उन्हें निरस्त कर नए सिरे से भर्ती का निर्णय लिया गया है। आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया डेढ़ साल से चल रही है। लिखित परीक्षा हो चुकी है, लेकिन रिजल्ट का इंतजार है। इस भर्ती को लेकर भी अलग-अलग बिंदुओं पर 57 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। तीन सदस्यों की योग्यता और नियुक्ति पर भी सवाल उठ रहे हैं।  हाईकोर्ट ने इस बाबत सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


 रिजल्ट में देरी के पीछे ये विवाद ही मुख्य कारण हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने बिना किसी नए विवाद के भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की चुनौती है। हालांकि, कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जल्द रिजल्ट घोषित कर साक्षात्कार कराने की कोशिश होगी। उन्होंने ने कहा कि नई भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed