{"_id":"c89a4b044094e2ca27d1ac62134ca6a2","slug":"allahabad-news-hindi-news-366","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर जारी, रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर जारी, रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमी बढ़ने और कोहरे के कहर से लोगों को भले ही ठंड लग रही है लेकिन तापमान अभी ठंड का पूरी तरह से साथ नहीं दे रहा है। बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी मंगलवार से मात्र 0.2 डिग्री सेल्सियस ही कम रहा। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रिकार्ड किया गया था वहीं बुधवार को यह 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा भी 14.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह बुधवार से मात्र 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
हालांकि शहरी शाम से पड़ रहे घने कोहरे को देखकर डर रहे थे। शाम सात बजे के बाद बाहर निकलना और सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। रात में कोहरा छाया रहा। सुबह भी धुंध छाई रही। इससे शहरी सुबह टहलने से निकलने से बचते रहे। दिन में 11 बजे के बाद धूप खिली तो शहरी बाहर निकल आए। धूप दिन में बनी रही लेकिन शाम होते ही कोहरे ने फिर घेर लिया। कोहरा छाए रहने के साथ न्यूनतम आर्द्रता में थोड़ी से बढ़त दर्ज की गई। न्यूनतम आर्द्रता मंगलवार के 46 फीसदी से बढ़कर बुधवार को 60 फीसदी पर पहुंच गई। इससे शहरियों ने थोड़ी ठंड महसूस कर बचाव के उपाय किए।