{"_id":"9f8a8d4f49ef4db3734b28529da003f4","slug":"allahabad-news-hindi-news-365","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे युवक की लात-घूंसो से पिटाई, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे युवक की लात-घूंसो से पिटाई, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कैंट इलाके में मंगलवार को पड़ोसी के घर में सो रहे युवक को खोजते हुए आधा दर्जन असलहाधारी युवक पहुंचे। हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे युवक को तमंचे की बट और लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। विरोध पर हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। हमलावरों से युवक का सोमवार को बारात के दौरान झगड़ा हुआ था।
कैंट के गंगानगर का विकास रावत सोमवार को एक परिचित की शादी में धूमनगंज के सुलेमसराय स्थितगेस्ट हाउस गया था। बारात के दौरान विकास की रम्मन का पुरवा के इंदल, भुंदल,शनि, बॉबी से झगड़ा हुआ था। मारपीट में विकास का पक्ष भारी पड़ा तो दूसरा पक्ष भाग निकला। लेकिन दूसरा पक्ष के लोग पिटने के चलते तिलमिलाए हुए थे। वे अपने दोस्तों के साथ विकास को खोज रहे थे। पता चला कि विकास अपने घर के पास एक पड़ोसी के घर में है।
इंदल, भुंदल, शनि, बॉबी समेत आधा दर्जन लोग रॉड और तमंचा लेकर विकास को ढूंढ़ते हुए पहुंच गए। घर में सो रहे विकास पर हमलावर टूट पड़े। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावरों ने फायर झोंक दिया। हमलावरों के जाने के बाद घायल विकास कैंट थाने पहुंचा और तहरीर दी। चौकी प्रभारी राजापुर अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर हमलावरों की तलाश की जा रही है।