{"_id":"3f7ab8d0b03ce949175aaa1f9913635b","slug":"allahabad-news-hindi-news-351","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के हंडिया कस्बे में रविवार शाम को बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मासूम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है।
हंडिया क स्बे के ज्ञानी फल का कारोबार करते हैं। उनका मकान हंडिया-जंघई संपर्क पर मार्ग पर है। ज्ञानी के तीन बेटों कल्लू, अंश में लकी सबसे छोटा था। रविवार शाम को ज्ञानी कस्बा स्थित अपनी दुकान पर गए थे। घर में पत्नी रेखा और बच्चे थे। शाम को लकी (3) घर के बाहर खेल रहा था। रेखा किसी काम से घर के अंदर चली गईं। लकी खेलते-खेलते सड़क पर चला गया। तभी बालू लादकर गांव की ओर जा रहे तेज रफ्तार से बेकाबू एक ट्रैक्टर ने लकी को कुचल दिया। हादसे के बाद मासूम की चीख सुनकर मां दौड़ी।
भीड़ जुटती इससे पहले ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग चुका था। लकी खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। आनन-फानन में लकी को लेकर घरवाले अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से ज्ञानी और रेखा का रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। भरोसा दिलाया कि हादसे का आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।