{"_id":"85c10de305c8a58a1caef3decb8d7593","slug":"allahabad-news-hindi-news-345","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता भर्ती : गलत जवाब के मुद्दे ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता भर्ती : गलत जवाब के मुद्दे ने पकड़ा तूल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा में कई प्रश्नों के गलत जवाब का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। बीएड प्रवक्ता के अभ्यर्थियों को सामान्य अध्ययन के बाद विषय के तीन सवाल के जवाब पर भी आपत्ति है। शनिवार को उन्होंने आयोग में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराई। आशंका जताई जा रही है कि अन्य विषयों में भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आएगी। प्रतियोगी इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट भी जाएंगे।
आयोग की भर्तियों में गलत जवाब को सही मानने की शिकायत आम है। इसकी वजह से आयोग को कई बार परिणाम भी संशोधित करना पड़ा। अनिल यादव के जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब इसमें सुधार होगा, लेकिन प्रवक्ता भर्ती परीक्षा भी अछूती नहीं रही। आयोग ने बीएड और प्राचीन इतिहास की उत्तर कुंजी जारी की है।
बीएड के अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन के 12 प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराई है। शनिवार को आयोग पहुंचे अभ्यर्थियों ने इनके अलावा विषय के तीन प्रश्नों के जवाब पर भी अपत्ति दर्ज कराई। इस तरह से एक ही विषय के पेपर में अभ्यर्थियों की ओर से 15 प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। उनका कहना है कि अभी तो सिर्फ दो विषयों की उत्तर कुंजी जारी हुई है। अन्य विषयों की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उनमें भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आएगी।