फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मकान खाली करने की धमकी से परेशान युवक ने दी जान

Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
शहर के बमरौली इलाके में मकान खाली करने की धमकी से परेशान अप्पे चालक ने बृहस्पतिवार रात को फांसी लगा ली। फांसी के फं दे पर अप्पे चालक को झूलते देख कोहराम मचा तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अप्पे चालक को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


 परिजन अप्पे चालक को लेकर अस्पताल भागे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। अप्पे चालक की मौत से घरवालों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि अप्पे चालक ने कुछ दिन पहले एक मकान खरीदा था। जिसे फर्जी तरीके से मकान मालिक ने दूसरे के हाथ भी बेच दिया। जिसने दोबारा मकान खरीदा था वह अप्पे चालक को मकान खाली करने के लिए धमकी दे रहा था। वहीं धूमनगंज पुलिस का कहना है कि घरवाले मौखिक आरोप लगा रहे हैं। लेकिन तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

 
धूमनगंज के बमरौली का रहने वाला तुलसी राम उर्फ गुड्डू(35) अप्पे चालक था। बृहस्पतिवार रात उसने घर में कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर पंखे के चुल्ले में नायलान की रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घरवालों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दरवाजा तोड़ा गया। घरवाले तुलसी राम को लेकर अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसीराम की पत्नी संगीता रोते हुए बार-बार यही कह रही थी कि दबंगों की धमकी से उसके पति की जान गई। यह जानकारी होने पर इलाके के लोग भी नाराज हो गए। शुक्रवार सुबह लोगों ने आरोपियेां के खिलाफ मुकदमा लिखने की मांग को लेकर बमरौली चौकी का घेराव किया। किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। संगीता का आरोप था कि कुछ महीने पहले तुलसीराम ने पाई-पाई जोड़कर एक रिश्तेदार से मकान खरीदा। जिसे रिश्तेदार ने धोखाधड़ी कर दूसरे के हाथ भी बेच दिया। धूमनगंज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed