फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

ग्राम प्रधान के लिए पहले चरण का मतदान आज

Sat, 28 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 28 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए यमुनापार के पांच ब्लॉकों में शनिवार को मतदान होगा। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की निगरानी के लिए कुल 85 सीसी/वेब कैमरे लगाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। शुक्रवार को सभी पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से बूथों के लिए रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में मेजा, मांडा, कोरांव, उरुवा और करछना ब्लॉक से ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 3597 उम्मीदवार और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1524 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि उरुवा से ग्राम प्रधान पद पर एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पर मेजा में 585, उरुवा में 517, कोरांव में 941, मांडा में 587 और करछना में 593 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हैं। इन ब्लॉकों से ग्राम पंचायत सदस्य के क्रमश: 200, 148, 424, 341 एवं 411 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को कलक्ट्रेट के संगम सभागार में डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस इमैनुएल ने बताया कि मतदान के दिन गड़बड़ी फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। बूथ कैप्चरिंग पर सीधे गोली मारने का आदेश दिया गया है। सभी सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहले चरण के तहत यमुनापार के मेजा, उरुवा, कोरांव, मांडा और करछना ब्लॉक में होने वाले ग्राम पंचायत के चुनाव में साठ फीसदी मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन्हें भी तीन श्रेणियों में बांटा गया है। कुल 474 मतदान केंद्रों में 88 को संवदेनशील, 111 को अति संवदेनशील और 85 को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है, जबकि कुल 190 मतदान केंद्र सामान्य की श्रेणी में रखे गए हैं। मेजा के 95 मतदान केेंद्रों में 52, 13 एवं 16, उरुवा के 79 में 29, 12 एवं 21, कोरांव के 123 में 43, 21 एवं 45, मांडा के 83 में 52, 7 एवं 13 और करछना के 94 मतदान केंद्रों में 14, 35 एवं 16 केंद्रों को क्रमश: संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस के रूप में चिह्नित किया गया है।

ग्राम पंचायत के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मतदान के दौरान अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम के फोन नंबर ‘0532-2548077’ पर दी जा सकती है। इसके अलावा कंट्रोल रूम मतदान प्रतिशत के आंकड़े से लेकर चुनाव संबंधी सभी आंकड़ों को भी संकलित करेगा।


जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव की तरह ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भी हर बूथ पर दो बैलेट बॉक्स रखे जाएंगे। एक बैलेट बॉक्स में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे और उस पर सफेद रंग का लेबल लगा होगा जबकि दूसरे बॉक्स में ग्राम प्रधान पद के लिए वोट पड़ेंगे और उस पर हरे रंग का लेबल लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed