फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आमने-सामने हुई बस की टक्कर के बाद लगा भयंकर जाम

Fri, 27 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
बसों में आमने-सामने टक्कर हो जाने के बाद भयंकर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बसाें को रास्ते से हटवाया। उसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। दुर्घटना में दोनों बस के चालक को चोट आयी है। दोनों पक्षों ने कार्यवायी करने के बजाय आपस में सुलह कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में प्रयाग डिपो की रोडवेज बस इलाहाबाद से लखनऊ की ओर जा रही थी। सामने से आ रही एक अनुबन्धित बस से उसकी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज हुई की दोनों बस के सामने के परखचे उड़ गये। रोडवेज बस चालक के चालकों को गंभीर चोट आयी है। दोनों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आवागमन अवरूद्ध हो जाने से जाम लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे जाम बढता ही गया।
विज्ञापन


 तेलियरगंज से गद्दोपुर तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों बसों को हटवाया। जाम इतना अधिक हो गया था कि पुलिस को आवागमन सामान्य कराने के लिए दो घंटे मशक्त करनी पड़ी। तीन घंटे से अधिक देर तक लगे जाम के कारण लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। छोटे वाहन कर्जन पुल से होकर गये। बस चालकों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed