{"_id":"a93fd5aa4c775d108aa172a59b39d30c","slug":"allahabad-news-hindi-news-275","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिचक छोड़, छात्राएं करें प्रतिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिचक छोड़, छात्राएं करें प्रतिकार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन विशेष रहा। जन-मानस में भय का पर्याय मानी जाने वाली पुलिस की एक अधिकारी सीओ ट्रैफिक अल्का भटनागर छात्राओं के बीच बड़ी बहन बनकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले उनके निवारण की बात कही।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, पुलिस उनकी मदद के लिए है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में सीओ ट्रैफिक ने छात्राओं से कहा कि घर, स्कूल, सड़क चलते, बस एवं ऑटो में यात्रा करते समय यदि उनके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी अथवा अश्लील हरकत होती है तो इसका डटकर विरोध करें। इसकी जानकारी पुलिस अपने टीचर एवं अभिभावकों को दें। विरोध करने पर आगे से उनके साथ अत्याचार करने की कोशिश नहीं होगी।
क्षेत्राधिकारी यातायात अल्का भटनागर ने छात्राओं के बीच एकदम से घुल मिलकर कहा कि वह ट्रैफिक के नियमों का पालन करें, यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता है तो पहले उसे आगाह करें, नहीं मानने पर इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंचाएं। इस बात की शिकायत पुलिस को 100 नंबर डायल करके दें। उन्होंने कहा कि अपने घर में भाई एवं बड़ों को यह बताएं कि बिना कारण हार्न न बजाएं, हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन न चलाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य बांधें। सीओ ट्रैफिक ने छात्राओं को यातायात के चिह्नों की जानकारी देने के साथ चौराहों पर लगे रेड-ग्रीन सिग्नल के पालन की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि यदि आपके सामने कुछ गलत हो रहा है तो उसे रोकें। पुलिस का सहयोग भी कानून का अनुपालन करना है। उन्होंने कहा कि लोग पढ़े-लिखे हैं, इसलिए कानून व्यवस्था के पालन में उनका पुलिस को अधिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने छात्राओं से 1090 हेल्प लाइन के उपयोग की बात कही। उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्या से कहा कि पावर ऐंजेल्स को भी सक्रिय करें। भविष्य में इनकी समाज को जरूरत है। उन्होंने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी परेशानी की स्थिति में तत्काल उन्हें जानकारी दें।
उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को छात्राओं के लिए उपयोगी बताते हुए इसको समाज के बीच ले जाने की बात कही। उनके साथ मौजूद यातायात निरीक्षक (टीआई) नरेश सिंह यादव ने छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन की सीख देने के साथ यातायात सिंबल की जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्या शशिबाला चौधरी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को पुलिस की भूमिका के बारे में जो जानकारी मिली, वह उन्हें पूरे जीवन काम आएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ छात्राओं ने अपनी समस्याएं साझा करने की कोशिश की, आगे उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर काउंसलिंग करके उनके निदान की व्यवस्था की जाएगी।