{"_id":"e82d045afa58f27ceb49ad0f28c6ebc3","slug":"allahabad-news-hindi-news-270","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण ध्वस्तीकरण करने पर महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण ध्वस्तीकरण करने पर महिला ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
अलोपीबाग में अतिक्रमण कर बनाया गया धार्मिक स्थल में बृहस्पतिवार को तोड़-फोड़ की गई। इससे धार्मिक स्थल में रहने वाली महिला ने खूब हंगामा किया और मार्ग पर ईंट बिछाकर हंगामा खड़ा कर दिया। इससे काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर किसी तरह हटाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
अलोपीबाग में धार्मिक स्थल को अतिक्रमण करके बनाया गया था। इसकी लगातार शिकायत की जा रही थी। इससे आने-जाने वालों को परेशानी भी हो रही थी। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण ध्वस्त करने वाला दस्ता पहुंचा और धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़ कर दी। इससे धार्मिक स्थल में रहने वाली महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने सड़क पर ईंट बिछाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसने महिला को समझाकर जाम हटवा दिया।