फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

छात्रसंघ उपाध्यक्ष, महामंत्री को बचा रहा विवि प्रशासन

Thu, 26 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का उद्घाटन करने आ रहे योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम के विरोध में 19 नवंबर की रात विवि में धरने पर बैठीं छात्रसंघ अध्यक्ष को नोटिस भेजे जाने को महिला सलाहकार बोर्ड ने एकतरफा करार दिया है। उन्होंने इविवि के कुलपति को पत्र भेजकर छात्रसंघ अध्यक्ष केसाथ घटना के समय विवि में मौजूद छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री एवं सांस्कृतिक सचिव को भी नोटिस भेजकर जवाब देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन का व्यवहार छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अन्य चार पदाधिकारियों के प्रति अलग-अलग है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजे पत्र में महिला सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष प्रो. रंजना कक्कड़ ने कहा है कि छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने उन्हें 23 नवंबर को एक पत्र लिखकर अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया था। वैब अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि इविवि परिसर में भूख हड़ताल पर बैठीं ऋचा सिंह ने छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारियों तथा उनके साथ आए छात्रों द्वारा उनके साथ अभद्रता करने की शिकायत फोन से की।
विज्ञापन


 इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने वैब की सदस्य डॉ. लालसा यादव को विवि जाकर जानकारी लेने को कहा। डॉ. लालसा अपने पति डॉ. सूर्य नारायण सिंह के साथ रात 11.15 बजे धरना स्थल पर पहुंचीं तो देखा कि छात्रसंघ अध्यक्ष एवं उनके समर्थकों के साथ अभद्रता की जा रही थी। वैब अध्यक्ष ने विवि के अधिकारियों पर भी मूक दर्शक बने रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed