{"_id":"afb9296c87e9bb52c43bcf4606d514c3","slug":"allahabad-news-hindi-news-267","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए सोशल मीडिया साइट पर छाए इलाहाबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए सोशल मीडिया साइट पर छाए इलाहाबादी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के लिए चयनित देश के सौ शहरों के दूसरे चरण के चयन में इलाहाबाद केंद्र सरकार की सोशल मीडिया साइट पर प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया साइट पर शहर से बड़ी संख्या में लोगों ने स्मार्ट सिटी पर सुझाव दिए हैं।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी के लिए सौ शहरों के चयन के बाद दूसरे चरण चयन के लिए माई जीओवी सोशल मीडिया पर आम लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसी के आधार पर केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी के लिए फंडिंग तय होगी। इलाहाबाद के लोग इसके स्मार्ट सिटी बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, सो सोशल मीडिया पर इसके लिए सुझावों का ढेर लग गया। इससे नगर निगम प्रशासन भी गदगद है क्योंकि नगर आयुक्त समेत अन्य अफसर भी लोगों से ऑनलाइन सुझाव देने की अपील कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर इलाहाबादियों के सुझाव की बाढ़ आ गई। अब तक 1.20 लाख से अधिक लोग स्मार्ट सिटी पर सुझाव दे चुके हैं। अभी यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी पर सुझाव के मामले में देश में प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए नगर आयुक्त ने इलाहाबाद के लोगों को धन्यवाद दिया है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र ने अफसरों के साथ महापौर अभिलाषा गुप्ता से मिलकर इसकी जानकारी दी। महापौर ने इसे विशिष्ट उपलब्धि बताया।