{"_id":"da40c580fa1d9fb254f3853d6902bff8","slug":"allahabad-news-hindi-news-265","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायइनायत इलाके में मंगलवार शाम लालापुर देवकली गांव से अजय कुमार को बुलाकर शराब पिलाने के बाद दोस्तों ने उसे पीटकर मार डाला। एक दोस्त ने ही घर जाकर इसकी सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का नामजद केस लिखा गया है। घटना के बाद वे दोनों फरार हो गए हैं।
देवकली गांव के बुदुल भारतीय के तीन पुत्रों में छोटा अजय कुमार (25) ईंट-भटठा पर मजदूरी करता था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्तों संजय और सुरेश के साथ साइकिल पर घर से निकला था। फिर रात करीब आठ बजे सुरेश ने घर आकर कहा कि अजय शराब पीने के बाद फतूहा में सड़क पर गिरा है। परिजन वहां पहुंचे तो अजय वहां गिरा पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। उसके सिर पर गहरी चोट थी। परिजनों ने बुधवार सुबह थाने जाकर शिकायत की।
आरोप लगाया कि अजय को दावत के बहाने बुलाकर ले जाने के बाद उसे पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने छापामारी की लेकिन सुरेश और संजय नहीं मिले। वे दोनों ईंट भट्ठा का ट्रैक्टर चलाते हैं। अजय के परिवार में कोहराम मच गया है। साल भर पहले ही उसका ब्याह सीमा के साथ किया गया था। उसकी पत्नी ने भी दोस्तों पर बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है। वैसे पुलिस को गांव वालों से पता चला कि शराब पीकर लौटते समय नशे में झगड़ा हुआ था।