{"_id":"596c657772fae4739c81a138bab8d94e","slug":"allahabad-news-hindi-news-257","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों ने नहीं कराया सिपाही का दोबारा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालों ने नहीं कराया सिपाही का दोबारा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। फतेहपुर के कल्याणपुर थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले सिपाही सूर्य प्रताप सिंह के परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सरायइनायत के दक्षिणी कोटवा गांव के रहने वाले सिपाही के घरवालों ने सोमवार को आईजी जोन बीबी शर्मा से मिलकर सिपाही की हत्या का आरोप लगाया था।
तब आईजी ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश कर दिया था। लेकिन इसके बाद मंगलवार सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि रविवार को फतेहपुर के कल्याणपुर थाने में तैनात सिपाही थाने के आवासीय परिसर स्थित कमरे में फांसी पर लटकते हुए शव मिला था।