{"_id":"83945c26fd296219a67142bb16698074","slug":"allahabad-news-hindi-news-255","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने मारा छापा, सैकड़ों लीटर शराब नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम ने मारा छापा, सैकड़ों लीटर शराब नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर शराब बांटने की शिकायत मिलने और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी टीम ने मंगलवार को गंगापार इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। दबिश के चलते शराब तस्करों में खलबली मच गई। शराब बना रहे लोग धधकती भट्ठी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सैकड़ों लीटर शराब बरामद किया और दर्जनों भट्ठियां तोड़ीं। कुल 27 मुकदमे लिखे गए हैं।
आबकारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह होलागढ़ के कस्तूरीपुर गांव में छापा मारा गया। आबकारी दबिश पड़ते ही गांव में अफरातफरी मच गई। यहां कई घरों के अंदर से शराब बनाई जा रही थी। पुलिस को देखकर तस्कर भाग निकले। पुलिस ने वहां जल रहीं भट्टियों को तोड़ दिया। बनी हुई शराब जमीन पर गिरा दी। इसके बाद आबकारी टीम ने होलागढ़ के ही दहियावां में छापा मारा।
वहां तालाब के किनारे कई घरों के सामने लाइन से दर्जनों भट्ठियां सुलग रही थीं, जिसे तोड़ दिया। सोरांव के मलकिया गांव में छापा पड़ा तो शराब बना रहे लोग भाग निकले। टीम ने छापेमारी में कुल 210 लीटर कच्ची शराब, तीन हजार कुंतल लहन बरामद किया है। 27 तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया पंचायत चुनाव के मद्देनजर छापेमारी की गई है। आगे भी दबिश पड़ती रहेगी।