{"_id":"7feda2315afe81045813e69e44bc503e","slug":"allahabad-news-hindi-news-248","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेली अस्पताल में लाश मिलने से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेली अस्पताल में लाश मिलने से खलबली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शहर के बेली अस्पताल में सोमवार को एक पैंतीस वर्षीय युवक को बेहोशी को हालत में इमरेजेंसी के सामने फेंक कर एक रिक्शा वाला भाग निकला। बेहोश युवक का इलाज शुरू हुआ। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसने हरे रंग की चेक दार शर्ट और स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए था। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी बेली पवन पांडेय ने बताया कि उसके हाथ एमवी लिखा हुआ था। आशंका है कि वह यहां रहकर मजदूरी करता था। बीमारी की हालत में कोई रिक्शे वाला उसे अस्पताल में फेंक कर भाग निकला। शव की शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।