{"_id":"a8eb99fa7eb15620aa98ec57f9cc34fc","slug":"allahabad-news-hindi-news-247","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर में कपड़ा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर में कपड़ा कारोबारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में डीआरएम दफ्तर के पास रविवार रात बेकाबू वाहन ने बाइक सवार कपड़ा कारोबारी को रौंद दिया। खबर पाकर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। घायल कारोबारी को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कारोबारी ने दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौत से घर मे कोहराम मचा है।
अतरसुइया में मीरापुर के रहने वाले संजय कक्कड़ (50) कपड़ा कारोबारी थे। चौक में उनकी गारमेंटस की दुकान है। रविवार रात वह बाइक से सिविल लाइंस आए थे। डीआरएम दफ्तर के पास बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद संजय बाइक समेत सड़क पर गिरे और घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो संजय खून से लथपथ पड़े तड़प रहे थे। संजय को सिविल लाइंस पुलिस एसआरएन अस्पताल ले गई।
इलाज शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद संजय की मौत हो गई। संजय के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी रोली कक्कड़ दोनों बच्चों रचित ओर रिमझिम के साथ अस्पताल पहुंचीं। वहां पति का शव देखकर वह बिलखकर रोने लगीं। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।