{"_id":"3d1afd8bfe8963722f0a9f0d7235bed6","slug":"allahabad-news-hindi-news-227","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीहरि विष्णु से मांगी आरोग्यता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीहरि विष्णु से मांगी आरोग्यता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भगवान श्री हरि विष्णु के दामोदर स्वरूप का पूजन अर्चन कार्तिक शुक्ल नवमी शुक्रवार को हुआ। आंवला के वृक्ष तले विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आरोग्यता का वर मांगा। भारद्वाज आश्रम परिसर में आंवले के वृक्ष का पूजन, परिक्रमा करने को महिलाओं की भीड़ उमड़ी। शगुन के तौर पर खरीददारी भी की गई।
कर्नलगंज स्थित भारद्वाज आश्रम में सुबह से ही पूजन अर्चन करने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। परिवार की मान्यतानुसार आंवला वृक्ष तले पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद वहीं पर भोजन बनाया और परिवार सहित खाया।
इस मौके पर आंवले का दान किया गया। आश्रम परिसर में आयोजित मेले में लगी घरेलू उपयोग के सामान की दुकानों से मोल-भाव कर खरीददारी भी की गई।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगे थे। सौंदर्य प्रसाधन एवं चाट के ठेलों पर युवतियों की जमावड़ा रहा। मेले से लौटने वाले हर बच्चे के हाथ में गुब्बारा था। मिंटो पार्क स्थित आंवला के वृक्ष तले भोजन करने को लोगों की भीड़ लगी। परिवार और दोस्तों के साथ आए लोगों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया।