फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सिरफिरे ने बीच बाजार छात्रा को गोली से उड़ाया

Fri, 20 Nov 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर/प्रतापपुर (इलाहाबाद)। इकतरफा इश्क और शादी में नाकामी से बौखलाए युवक ने बृहस्पतिवार सुबह कोचिंग से घर लौट रही इंटर की छात्रा नम्रता पांडेय (18) को बीच बाजार गोली से उड़ा दिया। जंघई बाजार में गोली मारकर भाग रहे युवक ने भीड़ पर भी फायरिंग की हालांकि उसे लोगों ने तमंचा समेत दबोच लिया। उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीने के पास गोली धंसने से घायल छात्रा ने शहर में अस्पताल लाते वक्त दम तोड़ दिया। आरोपी युवक से  पूछताछ में पता चला कि वह छात्रा पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था और इनकार करने पर उसने यह सनसनीखेज वारदात अंजाम दे डाली। छात्रा के पिता की तहरीर पर कत्ल का मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सरायममरेज के राचनपुर बघेड़ी गांव में रहने वाले किसान रामकृष्ण पांडेय के दो बेटे और दो बेटियों में सबसे छोटी नम्रता पांडेय उर्फ तनु (18) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह गांव से करीब चार किलोमीटर दूर जंघई बाजार एक कोचिंग में भी रोज सुबह पढ़ने जाती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने दस बजे वह कोचिंग से घर लौटने के लिए पैदल बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। वह कुछ दूर पहुंची तभी जंघई बाजार स्थित साई कोचिंग के संचालक 26 वर्षीय आनंद शुक्ला ने अचानक सामने आकर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। नम्रता के सीने के नीचे गोली धंसी। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी तो आनंद भागा। फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई। भीड़ ने आनंद को घेरा तो उसने तमंचा तानकर फिर फायर कर दिया।
विज्ञापन


 हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। उसे लोगों ने दबोचा और जमकर पीटा। निकट स्थित जंघई चौकी के प्रभारी रामआशीष यादव ने मौके पर आकर घायल नम्रता को पहले स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। इस बीच खबर पाकर परिजन भी आ गए। नम्रता को वहां से हंडिया में दूसरे हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण वहां से शहर में एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही छात्रा की सांस थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पकड़े गए आनंद शुक्ला से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, चनेठू गांव निवासी आनंद शुक्ला करीब दो साल से नम्रता के पीछे पड़ा था। वह उससे नहीं मिलना चाहती थी मगर वह बार-बार उसके पास जाने की कोशिश करता। उसने नम्रता से शादी तक की ठान ली थी जबकि वह कतई राजी नहीं थी। पता चला है कि कुछ दिन पहले भी उसने बाजार के पास उसे रोककर खींचतान की थी। तब गांव के कुछ लोगों ने देखा तो नम्रता के घर में बता दिया। परिवार के लोगों ने इस पर आनंद पर हमला भी बोला था। तब से वह और भी ज्यादा बौखलाया था।

इस बीच नम्रता के परिजनों से उसकी कहीं और शादी का रिश्ता देखना शुरू कर दिया था। आनंद ने पुलिस से कहा कि इस बारे में पता चलने पर उसने तय कर लिया था कि नम्रता उसकी नहीं होगी तो वह उसे किसी और की नहीं होने देगा। गुस्से में उसने एक अपराधी से तमंचा खरीद यह घटना कर डाली। नम्रता के पिता रामकृष्ण ने आनंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है।


 इकतरफा इश्क में नाकाम रहने पर छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या के आरोपी आनंद शुक्ला की गतिविधि सही नहीं रही है। पता चला है कि तीन साल पहले भदोही में मारपीट और घातक हमले की घटना में ज्ञानपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह लगभग छह महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटा था। तब से उसने जंघई बाजार में इंगलिश स्पोकेन की कोचिंग खोल ली थी। जंघई बाजार और गांव से आते-जाते वह कई बार नम्रता से मिला और उसके पीछे पड़ गया। जब उसे इश्क में नाकामी मिली तो वह गुस्से में आपा खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed