{"_id":"a26f47c14771a70b019c69e99c42c78c","slug":"allahabad-news-hindi-news-223","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी(ब्यूरो)। डांडी में बृहस्पतिवार की शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने जिला कांगेस अध्यक्ष के बेटे को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर घरवाले और गनर पहुंचे तो स्कार्पियो सवार बदमाश भाग निकले। घटना के बाद खून से लथपथ बेटे को घरवालों ने आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करा दिया। जहां जिलाध्यक्ष के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की तहरीर थाने में देेेर रात तक नहीं दी गई।
डांडी के रहने वाले अनिल द्विवेदी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। उनका बेटा अभिषेक द्विवेदी पेशे से डॉक्टर है। बृहस्पतिवार को अभिषेक अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पर ही था। कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष मिश्र के अनुसार सभी लोग घर पर बैठे हुए थे। अनिल द्विवेदी का ड्राइवर भानू सिंह को घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्कार्पियो सवार कुछ लोग किसी बात को लेकर मारपीट रहे थे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर अनिल द्विवेदी का बेटा अभिषेक ड्राइवर को बचाने के लिये दौड़ा तो स्कार्पियो सवार उनके बेटे से उलझ उलझ गए।
इस बीच अभिषेक के सिर पर लोहे के किसी भारी सामान से प्रहार कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के पहुंचते ही सभी हमलावर मौके से भग निकले। जिलाध्यक्ष के परिवार वालों ने घटना की जानकारी नैनी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर अभी थाने पर नहीं दी गई है। मामले इंस्पेक्टर नैनी का कहना है कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।