फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पर रोक

Fri, 20 Nov 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद योगी आदित्यनाथ के शामिल होने को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र संगठनों के बीच चल रही लड़ाई में जिला प्रशासन भी कूद पड़ा है। बृहस्पतिवार रात डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस इमेनुएल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सांसद योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विवि प्रशासन ने अनुमति नहीं ली है। लिहाजा उनके कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी ने शांति व्यवस्था दखल देने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार ने बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में कहा कि सांसद योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पिछले तीन दिनों से छात्र संगठनों के बीच झड़प और विरोध की खबर आ रही थी। जिसके आधार पर जिला प्रशासन और एलआईयू की रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट के आधार पर योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा उनके आने पर रोक लगा दी गई है। डीएम के मुताबिक कई संगठनों और पूर्व अध्यक्षों ने योगी के कार्यक्रम के विरोध में ज्ञापन दिया है। जिले में धारा 144 लगी है। ऐसे में किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से योगी के कार्यक्रम की केवल सूचनात्मक जानकारी दी गई थी लेकिन इतने बड़े आयोजन की अनुमति नहीं ली। जिसके चलते कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सांसद योगी आदित्यनाथ को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में उनके आगमन की प्रशासन को पहले से ही जानकारी देनी चाहिए थी। इससे विवि प्रशासन, प्रदेश सरकार और भारत सरकार को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर. इविवि में योगी आदित्यनाथ के आने के विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह धरने पर बैठी रहीं। रात में जिला प्रशासन की ओर से अध्यक्ष को लिखित दिया गया है कि योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। ऋचा सिंह का कहना है कि विवि प्रशासन लिखकर दे, तब वह धरने से उठेंगी। उन्होंने अपना धरना जारी रखा। वहीं देररात तक योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी भी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed