{"_id":"c9283ae812f34ff70e0acff20815b3b8","slug":"allahabad-news-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से दिल्ली के लिए शुरू हो जाएगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 से दिल्ली के लिए शुरू हो जाएगी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से दिल्ली के लिए फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। पिछले कई दिनों से सुबह के समय इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का संचालन 16 जुलाई से शुरू हो रहा है। अभी इस फ्लाइट का निरस्तीकरण 15 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद इसकी नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी।
बता दें कि 20 जून के बाद से इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट बिना किसी सूचना के निरस्त कर दी गई। अचानक हुए इस निरस्तीकरण से यात्री खासे परेशान हुए। बाद में बताया गया कि पर्याप्त यात्री न मिल पाने की वजह से ही दिल्ली के लिए सुबह के वक्त जाने वाली फ्लाइट निरस्त की गई है। फ्लाइट दुबारा कब शुरू होगी इस बारे में 30 जून को निर्णय लिया जाना था, लेकिन छह जुलाई तक के लिए इसे टाल दिया गया। इस अवधि में फ्लाइट का निरस्तीकरण जारी रहा, जो अब 15 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद 16 जुलाई से एयर इंडिया की सुबह के वक्त दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शुरू हो जाएगी। जबकि शाम के वक्त जाने वाली फ्लाइट के कार्यक्रम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसका संचालन नियमित रूप से हो रहा है।