फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

दो बाइक आपस में भिड़ी, छात्र समेत दो की मौत

Sat, 14 Nov 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर (इलाहाबाद)। यमुनापार के इरादतगंज बाजार में शुक्रवार शाम मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार युवकों की बाइक से सामने से आ रही एक अन्य बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक छिटक कर सड़क पर दूर जाकर गिरे। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो पांचों युवक खून से लथपथ पड़े थे। जिनमें से दो की हालत नाजुक थी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल भेजा, लेकिन एक की रास्ते में ही सांस थम गई। जबकि दूसरे को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घूरपुर के इरादतगंज गांव के  राजमणि मजूदरी करते हैं। उनका बेटा राजा (19) गौहनिया के एक डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था। शाम को वह घर से बाइक लेकर गांव के ही एक दोस्त सुधीर कुमार के साथ इरादतगंज बाजार में कपड़ा प्रेस करवाने आया था। प्रेस करवाकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सामने से एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। वे काफी स्पीड में थे। दोनों बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


 टक्कर में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर बैठे युवक छिटक कर कई फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजार में मौजूद लोग भागकर पहुंचे तो बाइक सवार पांचों युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। आनन-फानन में घूरपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन राजा की रास्ते ही मौत हो गई थी। जबकि दिनेश पटेल (26) निवासी मन्ना का पूरा, डांडी नैनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह गांव के बबलू पटेल और सुनील यादव के साथ घूरपुर में भैया दूज का मेला देखने बाइक से गया था। वहीं हादसे में राजा के साथी सुधीर और दिनेश के साथी बबलू और सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी हालत भी नाजुक बनी है। दिनेश और राजा के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले पहुंचे। दिनेश अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से मेला देखने गया था। मेला देखकर शाम को घर लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था कि जबकि दिनेश ने ट्रिपलिंग भी किया था। दिनेश और राजा की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल है। भैया दूज के दिन हुए हादसे से त्यौहार की खुशी धूमिल हो गई। घूरपुर पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed