{"_id":"36bc1a821a3394154281f9bc8e7de4c6","slug":"allahabad-news-hindi-news-178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे के विरोध चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे के विरोध चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के बाई का बाग इलाके में बृहस्पतिवार को मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। नाराज एक पक्ष ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ बैरहना मौके पर पहुंचे। किसी तरह समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
बाई का बाग मोहल्ले में एक मकान को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम को एक पक्ष कब्जा क रना चाहा। इस बात को लेकर नाराज एक पक्ष सड़क पर आ गया। दर्जनों की संख्या में नाराज महिलाएं पुरुष पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। चक्काजाम से आवागमन ठप हो गया। कीडगंज पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।